सुपौल: छातापुर में हर्षोल्लास के साथ विधि-विधान पूर्वक मनाया गया बलभद्र पूजनोत्सव

0
229
- Advertisement -

एन के शुशील

- Advertisement -

कोसी की आस@ छातापुर, सुपौल।

प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षिमेहिं योगाश्रम परिसर में बुधवार को ब्याहुत समाज के लोगों द्वारा बलभद्र भगवान का पुजनोत्सव हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। व्याहूत समाज के कुलदेवता शेषावतार बलभद्र जी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधान पूर्वक पुजा अर्चना की गई। जिसमे समाज के सैकड़ों की संख्या में शामिल हुये। महिला-पुरुषों ने बलभद्र जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि जी कामना किया। पूजा चुन्नी निवासी पंडित कुंदानंद झा के द्वारा विधिवत किया गया। पुजन के बाद पुष्पांजलि व  आरती वंदना में व्याहूत समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें छातापुर प्रखंड मुख्यालय  क्षेत्र के अलावे प्रतापगंज,  सिमराही, फारविसगंज, नरपतगंज, त्रिवेणीगंज, अररिया जिले के भी कई प्रखंड क्षेत्र के लोग भी शामिल थे।

उपस्थितजनों ने पुजा प्रसाद के बाद भोजन रूपी महा प्रसाद ग्रहण किया। पुजनोत्सव के दौरान समाज लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा जहाँ बच्चों और महिलाओं में उत्सूकता ज्यादा थी। बलभद्र पुजा कमेटी के अध्यक्ष  के नेतृत्व में आयोजित पुजनोत्सव को सफल बनाने में व्याहूत समाज के सभी लोगों का अहम योगदान रहा। पूजनोत्सव के बाद समाज उत्थान कोलेकर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिसमे समाज के कल्याणार्थ कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर व्याहूत समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, पूर्व मुखिया जयकुमार भगत, सुकदेव प्रसाद भगत, ठाकुर प्रसाद भगत, उपेंद्र प्रसाद भगत, निर्मल कुमार सुशील, अशोक भगत, शिवकुमार भगत, विंदेश्वरी भगत, बिनोद कुमार भगत, सुरज चंद्र प्रकाश, पंकज भगत, रामटहल भगत, गुड्डू भगत, राहुल कुमार, सोनू कुमार भगत, रवि रौशन आदि थे।

- Advertisement -