- Advertisement -
सोनू आलम@कोशी की आस,बलुआ बाजार,सुपौल
सुपौल: बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की बीती रात समकालीन अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त तीनों बलुआ पंचायत वार्ड 5 निवासी नारायण शर्मा, वार्ड 11 निवासी मनोज सरदार और बालेश्वर सरकार पर पहले से न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
इस बाबत बलुआ बाजार थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया की उक्त सभी अभियुक्त कोर्ट के आदेश के बावजूद फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात टीम बनाकर सभी अभियुक्तों को उसके घर से गिरफ्तार करके सुपौल जेल भेज दिया है।
- Advertisement -