सुपौल : बलुआ थाना क्षेत्र में भी पुलिस का समकालीन अभियान

0
306
- Advertisement -

सोनू आलम

सुपौल : बलुआ थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत शुक्रवार की बीती रात दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों आरोपी लखन यादव और मिश्री लाल यादव पर पूर्व से वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर बीती रात बलुआ पुलिस ने छापेमारी कर दोनों वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनों वारंटी कुशहर वार्ड 6 के निवासी है। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि उक्त दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -