सुपौल : बाइक से हुई दुर्घटना में व्यक्ति की मौत का आरोपी गिरफ्तार।

0
268
- Advertisement -

सोनू आलम

कोसी की आस @ बलुआ बाजार, सुपौल

- Advertisement -

जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में बुधवार की रात समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी लल्लू पासवान निर्मली पंचायत के प्रभा गांव का निवासी है। जिसके बाइक से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराया था।

इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ बाइक दुर्घटना को लेकर कांड संख्या 32/19 दर्ज था। जिसके आधार पर बीती रात छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -