सुपौल : छातापुर में भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दिखा व्यापक असर।

0
92
- Advertisement -

एन के शुशील
कोसी की आस@छातापुर,सुपौल।

भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर छातापुर में दिखा। आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सुबह के 7 बजे से ही भाकपा और माले कार्यकर्ता एकजुट होकर बिभिन्न टोलियों में शामिल होते हुए दुकान समेत वाहनों का परिचालन शांति पूर्ण माहौल में ठप कराते दिखे। इस आम हड़ताल के दरम्यान पुलिस बल भी बंद समर्थकों के टोली में शामिल थे। जिनके द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में हो रहे आम हड़ताल का जायजा लिया जा रहा था।

- Advertisement -

यहाँ बता दें कि भाकपा अंचल सचिव कामरेड रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते दिखे। आम हड़ताल के दौरान ट्रक टेम्पू बस समेत दो चक्का वाहनों की परिचालन भी स्टेट हाइवे 91 होकर पूरी तरह बाधित रही। कार्यकर्ताओं ने बस पड़ाव के समीप सड़क जाम कर केंद्र सड़क के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते देखे गये। भाकपा नेता श्री पासवान ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी सरकार है। उनके द्वारा हमेशा तानाशाह की रवैया अपनायी जा रही है। मौके पर माले नेता महेंद्र नारायण सिंह, डॉ. मो. तस्लीम, मुर्शिद, शंकर , फुलेश्वर पासवान, अमेरिका देवी आदि थे।

- Advertisement -