सोनू आलम@कोशी की आस,बलुआ बाजार,सुपौल
सुपौल: छातापुर प्रखंड छेत्र के भींमपुर पंचायत में शुक्रवार की साम राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश संगठन सचिव अशोक मेहता की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से छातापुर प्रखंड के जिवछपुर निवासी सुरेश मुखिया को माला पहनाकर छातापुर प्रखंड के उत्तरी भाग का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। जबकि छातापुर प्रखंड के दक्षिणी भाग से मधुबनी निवासी विजय कुमार मेहता को माला पहनाकर प्रखंड अध्यक्ष का कमान सौंपा गया है।उक्त बात की जानकारी प्रदेश संगठन सचिव अशोक मेहता ने दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल कुमार,रामविलास मेहता,करीमन सफी, रामचंद्र मेहता,प्रशांत मेहता,कृष्णा कुमार,मो .राजा,लक्ष्मी पासवान,लखिचन्द्र सिंह, सुरेश मुखिया, गुरुदयाल मेहता,सकलदेव मंडल,राजू मेहता,जयकिशोर कुमार,रमेश मेहता,अनिरुद्ध मेहता,सुशील कुमार, अनमोल सिंह, मो मंजूर आलम इत्यादि मौजुद थे ।