सोनू आलम@कोशी की आस,बलुआ बाजार,सुपौल
सुपौल: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ व बलुआ में शनिवार को जदयू पंचायत स्तरीय संगठन विस्तार हेतु लक्ष्मीनियाँ पंचायत में सभी क्रियाशील सदस्यों की बैठक निर्ववाचन पदाधिकारी लालदेव मंडल की अध्यक्षता में की गई। वहीं पर्यवेक्षक के रूप संतोष साह मौजूद थे। साथ ही डेलीगेट के रूप में किशन मंडल व भूपेंद्र यादव को चुना गया। इस दौरान क्रियाशील सदस्यों की मौजूदगी में मो सफी अहमद को सर्वसम्मति से लक्ष्मीनियाँ पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी मो सफी अहमद लक्ष्मीनियाँ पंचायत अध्यक्ष के पद पर थे।
वहीं पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी श्री मंडल ने उन्हें बधाई दिया। साथ ही उन्होंने आगे संगठन की मजबूती के लिए लोगों को तैयार रहने को कहा। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर टेक नारायण राय, मोहन कुमार राय,वीणा देवी, मो अख्तर, मो इरफान आदि लोग मौजूद थे।
वहीं बलुआ पंचायत में शनिवार को सभी क्रियाशील सदस्य एवं निर्वाचन पदाधिकारी देवनंदन मंडल के अध्यक्षता में बैठक की गई। साथ इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में मो अब्दुल कईम मौजूद थे। जहां सर्वदम्मति से पप्पू पासवान को बलुआ पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान डेलीगेट के रूप में हीरा लाल मंडल एवं रघुनी मंडल को चुना गया। इस अवसर पर क्रियाशील सदस्य के रूप में उमेश मंडल, सुमित कुमार राम, प्रमोद मंडल, मनोज कुमार मंडल, झमेली मंडल आदि उपस्थित थे।