सुपौल : छठ घाट तक छठ व्रतियों के जाने वाली सडक बना खंडर।

0
264
- Advertisement -

अक्षय कुमार

कोसी की आस@सुपौल।

- Advertisement -

मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित चिलोनी नदी छठ घाट पर जाने वाली सड़क की है। SDM विनय कुमार सिंह, PGRO कृष्ण मुरारी और पुलिस बल के साथ छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। PGRO  कृष्ण मुरारी ने बताया कि छठ घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई का खयाल रखा जा रहा है, जिससे छठ व्रतियों को परेशानी न हो। वहीं SDM विनय कुमार सिंह ने बताया कि छठ घाट की विधि व्यवस्था में छठ घाट पर मजिस्ट्रेट तैनान रहेंगे। साथ ही अनुमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अस्थाई रूप से छठ घाट पर भी कंट्रोल रूम रहेगा।

वहीं ग्रामीणों से विधि व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो कई ग्रामीणों ने बताया कि विधि व्यवस्था क्या रहेगा? छठ घाट पर जाने वाली सड़क तो कई वर्षों से खंडर बन चुका प्रशासन इस पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। सड़क खंडर बन जाने से आने-जाने वाले जनता जनार्दन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कई महिलाएं एवं पुरुष मौत के मुँह से बचे हैं। किसी भी समय दुर्घटना ग्रस्त होकर मौत को दावत देती है। ग्रामीणों ने बताया कि जब प्रशासन से सड़क का खंडर ठीक करने पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की कपड़े से घेर कर ढक दो। साथ ही ये भी बताया कि साफ सफाई भी उतनी ठीक से नहीं हुई है, अगल बगल कचरे का लगा अम्बार लगा हुआ है। वहीं बताया गया कि प्रशासन निरीक्षण करने में देर कर दी, जिस कारण विधी व्यवस्था उतना ठीक नहीं हो पाया है।

 

- Advertisement -