सोनू आलम बलराम कुमार
कोसी की आस @त्रिवेणीगंज,सुपौल।
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना के LS नमिता कुमारी, LS रोशनजहाँ को 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगें को सलामी न देने का आरोप लगाया गया है साथ ही झंडोत्तोलन के दौरान की उनकी उस अवस्था की तस्वीर भी वाइरल हो रही है।
वहीं दूसरी तरफ उसी तस्वीर में तिरंगे को सलामी देते हुए त्रिवेणीगंज SDM विनय कुमार सिंह, SDPO गणपती ठाकुर, BDO ममता कुमारी व अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण सलामी देते नजर आ रहे हैं। आम जनमानस में चर्चा है कि आखिर हमारे दो होनहार LS श्रीमती जी को सलामी देने में क्या कष्ट हुआ? हालाँकि लोगों का कहना है कि हाथ में मिठाई की थैली जरूर नजर आ रही थी।
तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान, है। इस तरह की घटना से तो यही प्रतीत होता है कि तिरंगे के औचित्य और महत्व के बारे में सिर्फ बच्चों को नहीं बल्कि हमारे देश के तमाम लोगों को भी समझाने की आवश्यकता है।
जय हिंद।
जय भारत।
जय हिंदुस्तान।