सुपौल : दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

0
278
- Advertisement -

सोनू आलम

जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे सअनि संजय कुमार शुक्ला सशत्र बल व चौकीदार ने छापेमारी कर उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

गिरफ्तार वारंटी राजकुमार मुखिया बेलागंज वार्ड 14 का निवासी है, जबकि दूसरा वारंटी चंदन पासवान जीवछपुर वार्ड 2 का निवासी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्री रवि ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

 

- Advertisement -