सुपौल : घरों के सामने सड़क पर लगे कीचड़ से जनता परेशान

0
391
- Advertisement -

रिपोर्ट:-सोनू आलम / बलराम कुमार

घरों के सामने सड़क पर लगे कीचड़ से जनता परेशान है। मामला त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित वंशी चौक लत्तोंना उत्तर की है। यह क्षेत्र मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर है। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक प्रशासन सुधि लेने तक नहीं आए हैं।

- Advertisement -

कुछ दिन पूर्व ही राजद के छात्र अध्यक्ष विवेक राज चौधरी के द्वारा सड़क की मरम्मती एवं समस्या की समाधान करने के लिए SDM विनय कुमार सिंह को आवेदन भी दिया गया था। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है और न ही समस्या का कोई समाधान निकाला गया है।

सड़क किनारे बसे हजारों घरों से प्रतिदिन हजारों व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है। यह सड़क त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड सिहेंशवर मधेपुरा को जोड़ती है। वहीं पानी कीचड़ का जमवाड़ा लगे रहने से न सिर्फ बदबू देती है बल्कि कीड़े पनपने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। यहाँ सवाल यह है कि जब मुख्यालय में ये स्थिति बनी हुई है, तो गाँव की स्थिति क्या होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। यूँ तो कागजों पर स्वच्छता एवं विकास की गंगा बहाने के दावे केंद्र और राज्य सरकार आए दिन करते रहती है लेकिन धरातल का दृश्य कुछ और ही है।

 

- Advertisement -