- Advertisement -
सोनू आलम बलराम कुमार, कोशी की आस@त्रिवेणीगंज सुपौल।
सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित स्टेडियम में चल रहे गृह रक्षक वाहिनी की बहाली के दौरान अभ्यर्थियों ने बवाल मचाया। मिली जानकारी के अनुसार नाराज अभ्यर्थियों ने पत्थरबाजी की। जिसमें पुलिस का एक जबान घायल हो गया। वहीं प्रतिरोध में पुलिस द्बारा किए गये कार्रवाई में एक अभ्यर्थी को लाठी का चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी है। हलाँकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
- Advertisement -
आखिर अभ्यार्थी नाराज क्यों थे। पत्थरबाजी की नॉबत क्यों आई। ये तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।
- Advertisement -