- Advertisement -
सोनू आलम
जिले के भीमपुर थाना परिसर में शनिवार को राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने अधिकारियों को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मचारी ने पक्षकारों की बात सुनने के बाद कागजात का भी अवलोकन किया। इस बीच जनता दरबार मे कुल पांच आवेदन जमीन संबंधित मामले जीवछपुर निवासी नारायण शर्मा, शिवजी मुखिया, सीताराम मुखिया, भीमपुर के श्याम कुमार साह व ठूठी के अनिल कुमार मेहता के आवेदनों की सुनवाई की गई। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। मौके पर दो मामले का निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई अगले जनता दरबार में की जाएगी।
- Advertisement -
- Advertisement -