सोनू आलम बलराम कुमार, कोशी की आस@त्रिवेणीगंज सुपौल।
सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडल गेट के सामने सरकारी मवेशी अस्पताल में भाकपा माले ने बढ़ते अन्याय,भर्ष्टाचार,सँविधान,
लोकतंत्र एवं जनाधिकार पर हमले के लिए खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। भाकपा माले के जिला सचिव जयनारायण यादव, ने बताया की हमारी मांगें निम्न हैं:-
1. त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाय।तथा हर खेत में बिजली से पानी पहुचाने की गारंटी दिया जाय।
2,मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को युद्धस्तर पर चालू किया जाय।
3,सात निश्चय योजना में हो रही धांधली पर कमेटी गठन कर रोक लगाया जाय।
4,बाल विकास परियोजना त्रिवेणीगंज अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 320 पर चयनीत सेविका पद रूबी कुमारी,एवं सहायिका पद गुलाब देवी, को अबिलम्ब चयन पत्र दिया जाय।5,दाखिल खारिज एवं वासगीत पर्चा के नाम पर हो रहे लूट पर रोक लगाया जाय।
6,त्रिवेणीगंज अनुमंडल एवं अंचल में चल रही खाली पदों पर पदाधिकारी पदस्थापित किया जाय।
7,मनरेगा में 200 दिन काम एवं 500 सौ रुपए दैनिक मजदूरी दी जाय।तथा मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाय।
8,सभी भूमिहीनों को वास में दस डिसमल जमीन एवं पक्का मकान दिया जाय।
9,प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे अवैध वसूली पर रोक लगाया जाय।
10,राशनकार्ड से वंचित गरीबों को राशनकार्ड मुहैया कराई है जाय तथा जनवितरण प्रणाली में हो रहे धांधली पर रोक लगाया जाय।
11,उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सभी बटाईदार को कायमी हक दिया जाय एवं भूदान से प्राप्त जमीन पर पर्चाधिकारियों को दखल दिलाया जाय।
धरना प्रदर्शन में सम्मिलित अच्छेलाल मेहता, दुर्गी सरदार, राजदेव यादव, रामदेव यादव, सीताराम यादव, नवल किशोर मेहता, कामेश्वर यादव, डॉ0अमित चौधरी, चंदकिशोर यादव, कृत्यानंद यादव, सन्तोष कुमार सोयट।,सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।