सुपौल : मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय जन्माष्टमी मेला।

0
586
- Advertisement -

अक्षय कुमार (समाचार सहयोगी: एन के शुशील)

कोसी की आस @ सुपौल

- Advertisement -

सुपौल जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी मेला का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सोमवार को हो गया। छातापुर प्रखंड के डहरिया, लालगंज बलुआ, कटही आदि स्थानों पर भव्य मेला का आयोजन किया गया था। साथ ही कई स्थानों पर रात्रि में जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ ही 2 दिवसीय मेले का समापन हो गया। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मेला स्थल पर तैनात थे।

पिपरा प्रखंड में भी कृष्ण जन्माष्टमी मेला का धूम रहा, पूजा के शुभ अवसर पर समापन की रात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम स्थल पर देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक महिला एवं पुरुष दर्शकों ने जमकर जागरण का आनंद लिया। कृष्ण युवा नाट्य कला परिषद रामनगर की ओर से रात्रि में जागरण कार्यक्रम में गायिका आरती सिन्हा के मैथिली एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरी रात झूमने पर विवश कर दिया। आरती सिन्हा के द्वारा “यशोमती मैया से बोले नंदलाला, राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला?”  और “मंगाई दा पिया हो, कनी देवघर की चूड़ियां”, “नाच कावरिया, शिव के नगरिया, बन के कांवरिया हो”, “कांवरिया कानि रहल छै, पार कोना हेते, मुझे एक जरूरी काम, कान्हा कहां मिलेगा, जैसे गीतों पर रात भर श्रोता झूमते रहे।

अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वही कार्यक्रम को देखने के लिए स्थल पर महिला दर्शकों की हजारों की संख्या में भीड़ और ताली के गड़गड़ाहट ने कलाकारों का हौसला अफजाई किया। गायक उमेश भारती ने अपने एक-से-एक भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

जागरण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोग इतने उत्साहित दिखे की उमस भरी गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं का मनोबल नहीं टूटा और श्रद्धालुओं ने उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात जागरण कार्यक्रम का आनंद लिया। मेला कमेटी की ओर से जागरण प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात देर रात्रि में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोगों ने नम आंखों से मूर्ति विसर्जन किया गया।

विसर्जन कार्यक्रम में मेला कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष फुलेश्वर मंडल , सचिव सत्येंद्र कुमार शाह, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ,भूषण ठाकुर, नागेंद्र यादव, संतोष चौधरी, अर्जुन साह ,अंशु झा ,नन्हे सिंह, चंद्रमणि सिंह, पिंकू सिंह, विनोद ठाकुर ,नित्यानंद ठाकुर, राम सेवक मंडल, रूपेश नंदन का योगदान सराहनीय रहा।

 

- Advertisement -