सोनू आलम
कोसी की आस@बलुआ बाजार,सुपौल
सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार की बीती रात पंजाब पुलिस और बलुआ पुलिस के संयुक्त छापेमारी में पंजाब से भगाकर लाये एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला का प्रेमी वंशी शर्मा पिता गोनर शर्मा बिशनपुर नाथपट्टी वार्ड 8 का निवासी बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इधर, लड़की के पिता 23 अप्रैल को पंजाब थाना में लड़की की लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने छानबीन करने पर लड़के का एड्रेस ट्रेस कर कार्रवाई किया।
जानकारी के अनुसार वंशी शर्मा दो बच्चों के पिता हैं और पंजाब में रहकर काम करता था। उसी दौरान वहां एक महिला से बातचीत शुरू हुआ और बातचीत प्यार में बदल गया। जबकि 35 वर्षीय महिला पहले से शादीशुदा है और उसके साथ 3 साल की गोद ली हुई एक बेटी भी है। इधर, आरोपी लड़का ने बताया कि वह महिला को फरवरी में ही घर से भगा लिया था। जिसके बाद लड़की को लेकर अलग-अलग जगहों पर रखता था। इस दौरान आरोपी ने महिला को लेकर कुछ दिन सिमराही में स्थित एक लॉज में भी रहा। वहीं तीन दिन पहले उसको लेकर अपने गांव बिशनपुर पहुंचा। जिसके बाद पंजाब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी लड़का महिला को लेकर अपने गांव में है। इस बीच पंजाब पुलिस ने इसकी सूचना नजदीकी थाना बलुआ को दिया। जिसके बाद गुरुवार की रात बलुआ पुलिस के सहयोग से उक्त आरोपी के घर छापेमारी कर लड़की और लड़का को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लड़की के पति और उसका भाई भी साथ था। पंजाब पुलिस ने दोनों को अपने हिरासत में लेकर शुक्रवार की सुबह कोर्ट में बयान कराने के बाद उसे पंजाब ले जाएगी।