सुपौल : पुलिस गश्ती वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, अधिकारी समेत 2 पुलिसकर्मी घायल

0
351
- Advertisement -

सोनू आलम / बलराम कुमार

- Advertisement -

सुपौल सदर थाना पुलिस गश्ती टीम के वाहन को एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित पिपरा रोड में देवता फ्यूल सेंटर के समीप की है। जहाँ देर रात गश्ती के दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिसमें गश्ती वाहन पर सवार एक एएसआई सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल। घायलों का सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। एक पुलिस जवान की हालात गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम और सदर DSP विद्यासागर भी घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुँचे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए DSP विद्यासागर ने बताया कि ट्रक को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisement -