सुपौल : बलुआ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गायब हुई नाबालिग लड़की बरामद।

0
579
- Advertisement -

सोनू आलम
कोसी की आस@बलुआबाजार,सुपौल

बलुआ थाना क्षेत्र में विशनपुर शिवराम पंचायत के तुलसिपट्टी गाँव से गुरुवार रोज हुए लड़की के गायब के मामले में बलुआ पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब सोमवार देर शाम गायब लड़की को बरामद कर लिया गया। बलुआ पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लड़की को नेपाल के विराटनगर से बरामद कर लिया। जानकारी देते हुए बलुआ थानाध्यक्ष संतोष निराला ने बताया कि लड़की के अपहरण के बाद पुलिस 24 घंटे उनके तलाश में जुटी थी।

- Advertisement -

हालांकि गायब करने वाला युवक दीपक कुमार ने लड़की के साथ फोटो और थानाध्यक्ष के नाम से पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर किया था। पत्र में लड़की ने बताया है कि वो अपने मर्जी से शादी करने के नियत से घर से भागी, इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि लड़की नेपाल के विराटनगर में रह रही है।

सूचना मिलते ही एस.आई चंद्रशेखर ताँती के नेतृत्व में पुलिस ने दल बल के साथ उक्त जगह पर पहुँची, लेकिन दीपक को पुलिस की भनक लगते ही लड़की को छोड़कर वो मौके से भाग निकला। फिर पुलिस लड़की को लेकर बलुआ थाना पहुँची। एस.आई चंद्रशेखर ताँती ने बताया कि लड़की माँग में सिंदूर और लाल साड़ी में बरामद हुआ है। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वो युवक से प्रेम करती है। घर वाले उनके मर्जी के खिलाफ होने के कारण शादी करने के नियत से मैं घर से फरार हुई थी।फिलहाल पुलिस ने लड़की को सुपौल अल्पावास गृह सुपौल भेज दिया है।

- Advertisement -