सुपौल : रसोई गैस की किल्लत की मार झेल रहे त्रिवेणीगंज के आम-जनमानस

0
319
- Advertisement -

सोनू आलम बलराम कुमार
कोसी की आस@त्रिवेणीगंज,सुपौल।

- Advertisement -

जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित “भवानी इंडियन गैस” एजेंसी में गैस नहीं रहने से त्रिवेणीगंज की जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि दशहरा पर्व के समय में ही गैस की कमी हो जाने के कारण हमलोगों के घर का खाना बंद है।

उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस नहीं रहने के कारण घर में समय से खाना नहीं बन पा रहा है औऱ ऐसे में घर के बीमार बूढ़े-बच्चे को समय पर खाना नहीं मिलता है। क्या पता बीमार लोगों को ससमय खाना-दवाई नहीं मिलने से मुश्किल भी हो सकती है।

साथ ही दशहरा पर्व के दौरान हमलोग कई दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे हैं। दूर-दूर से आते हैं और गैस नहीं मिलने के कारण वापस जाना पड़ता है। किसी ने बताया कि 4 दिनों से तो किसी ने बताया कि 6 दिनों से चक्कर काट वापस जा रहे हैं।

साथ ही उनलोगों का आरोप था कि दशहरा पर्व में रुपए कमाने के लिए गैस की ब्लैकमेलिंग भी की जा रही है।
कई दिनों से हो रही गैस की किल्लत से सभी परेशान हैं।
इतना होने के बाद भी प्रशासन अनजान बनी हुई है।

- Advertisement -