सुपौल : साज़िश के तहत घर में आग लगाने की आशंका

0
277
- Advertisement -

सोनू आलम

- Advertisement -

जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला गाँव के वार्ड नं 1 में बीती रात एक घर में  आग लगने से लोगों में दहशत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने स्थल पर पहुँचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार बीती सोमवार रात घर के सभी सदस्य सोए हुए थे, उसी दौरान घर से निकल रहे धुंए से गृहस्वामी बिनोद पासवान की आंख अचानक खुल गई और देखा कि घर में आग लगी हुई है। जिसके बाद घबराकर उन्होंने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगलगी की सूचना भीमपुर थाने को भी दे दी गई है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि घटना में एक साजिश की बू आ रही है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग जान बूझकर लगाई गई है। गनीमत है कि आसपास के लोगों के सजग रहने से एक बड़ी घटना टल गई। सूत्रों ने आगे बताया कि कुछ माह पूर्व गृहस्वामी बिनोद पासवान के पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद श्री पासवान ने आरोपी के खिलाफ केश दर्ज कराया था। उसी ममाले को लेकर आरोपियों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों ने ये भी बताया कि इस मामले को लेकर थाने में भी आवेदन दिया गया लेकिन पंचायत स्तर से सुलह करने की बात पर आवेदन वापस ले लिया गया। वहीं अब इस मामले को लेकर रविवार को पंचायत करने की बात हो रही है।

 

इधर, गृहस्वामी बिनोद पासवान ने बताया कि घटना करीब 2 बजे रात की है। कहा कि घर में आग लागते हम नहीं देखे लेकिन जिस तरह आग लगी हुई थी। इसके आधार पर शक जरूर पैदा होता है। आगे उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।

- Advertisement -