सोनू आलम
कोसी की आस @ बलुआ बाजार, सुपौल
जिले के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के तुलसीपट्टी निवासी संजय कुमार मंडल को हरियाणा सोनीपत के कबीरपुर में आयोजित भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हरियाणा सरकार के शहरी निकाय मंत्री कविता जैन के द्वारा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उसके गांव में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में पूर्वांचल के लोग पहुंचे हुए थे, कार्यक्रम में सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंगद चौरसिया भी मौजूद थे। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उनके परिजनों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया। मालूम हो कि महेंद्र मंडल के पुत्र संजय कुमार मंडल कई वर्षों से सोनीपत में रह रहे हैं। इस दौरान वे सोनीपत में ही घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रहने लगे।
श्री संजय सोनीपत में संजय ठेकेदार नाम से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन की मजबूती में जुट गए। वहीं हरियाणा सरकार ने पार्टी के संगठन की मजबूती में सरहानीय योगदान के कारण उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार के शहरी निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने भी संजय कुमार मंडल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार भी चाहती है कि लंबे अर्से से रह रहे पूर्वांचल के लोगों को भी राजनीतिक में भागीदारी मिले। पूर्वांचल के लोगों के योगदान को समझते हुए समाज मे उन्हें राजनीतिक तौर पर भी मान्यता दिलाने के लिए पूर्वांचल प्रकोष्ठ का गठन किया गया था।
संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाने वाले संजय ठेकेदार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार मंडल उर्फ संजय ठेकेदार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूरे गांव के लोगों ने भी खुशी व्यक्त किया।