सुपौल : सत्संगी के निधन पर शोक

0
295
- Advertisement -

एन के शुशील

जिले के छातापुर मुख्यालय बाजार स्थित बहरखेर टोला निवासी वयोवृद्ध सत्संगी हंस राज देवी का निधन पर सत्संग से जुड़े साधु संत और समाज के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। वयोवृद्ध हंस राज 114 साल की थी। वह कबीर मत के अनुयायी थी। इन दिनों वह बीमार थी। शनिवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सत्संग से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया। रविवार को उनका दाहसंस्कार उनके परिवारिक जनों द्वारा छातापुर में ही किया गया। मुखाग्नि बरुण बहरखेर ने दी। कार्यक्रम में कबीर मत के साधु संत समेत स्थानीय समाज के लोग शामिल हुये। मौके पर बेचन साहब, बैद्य नाथ दास, बिन्देशरी प्रसाद, गुलाम कुमार, अरविंद कुमार, गौतम कुमार, उमेश बहरखेर, अरुण बहरखेर, गीता देवी, फुलेश्वरी देवी, बेबी देवी, उषा देवी, राजेन्द्र प्रसाद बहरखेर, जीया कुमारी, प्रमिला, पत्रकार निर्मल कुमार भगत, प्रदीप कुसियेत, शशि भूषण पप्पू, प्रमोद कुसियेत, सोनू कुमार भगत और सत्येंद्र कुमार आदि थे।

- Advertisement -
- Advertisement -