सुपौल : हरतालिका तीज को लेकर बाजार में चहल पहल।

0
413
- Advertisement -

अक्षय कुमार

कोसी की आस@ छातापुर, सुपौल

- Advertisement -

अखंड सुहाग की रक्षा को लेकर महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज दो सितंबर को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर अभी से ही सुहागिन महिलाएं तैयारियों में जुट गई है। वहीं तीज पर्व के लिए बाजार भी सज गई है। चूड़ियों से लेकर सुंदर प्रसाधन के सामान की भी खरीदारी शुरू हो गई है। वस्त्र,आभूषण, पूजा व श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ लग रही है। क्षेत्र के चौराहों एवं बाजार स्थित दुकानों पर तीज व्रत को लेकर महिलाओं की भीड़ लग रही है। इसके साथ ही चूड़ियों की दुकान के साथ सौंदर्य प्रसाधन के दुकान पर भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। माथे की बिंदिया के साथ श्रृंगार के अन्य सामान की खरीदारी भी खूब हो रही है।

शुक्रवार को बाजार में खरीदारी के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने सारी पूजन सामग्री की खरीदारी की। तीज के दिन महिलाएं करती है तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। महिलाएं इस व्रत को रखती है और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा। हर तालिका तीज के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती है। मेहंदी लगाती है। और सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। हरितालिका तीज व्रत  को सभी व्रतों में सबसे बड़ा व्रत भी माना जाता है। हरतालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान गणेश, शिव और मां गौरी की उपासना करती है। बड़े ही पवित्रता के साथ इन देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान महिलाएं की गीत से पूरा माहौल गुंजायमन रहता है। महिलाएं मां गौरी से अपने सुहागन की सलामती व अपने परिवार के सुखमय जीवन की कामना करती है।

- Advertisement -