सुपौल : त्रिपुरा के लापता फणींद्र भोमिक की खोजबीन करने छातापुर पहुँचे स्नेहीजन।

0
160
- Advertisement -

एन के सुशील
कोसी की आस@छातापुर,सुपौल।

जिले के छातापुर में त्रिपुरा के सिलचर निवासी फणींद्र कुमार भोमिक (56 वर्षीय) के स्नेहीजन खोजबीन को पहुंचे। बता दें कि त्रिपुरा सिलचर के फणींद्र कुमार भोमिक (56 वर्षीय) रंगीर बाड़ी, त्रिपुरा सिलचर निवासी है, जो अपने घर से दिल्ली आवश्यक बैठक में भाग लेने 19 दिसम्बर को अगरतला से त्रिपुरस्वरी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिये गए थे। लेकिन 20 दिसम्बर को कटिहार जंक्शन के आस पास से लापता हो गये।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि कटिहार तक के लोकेसन पर उनसे बात हुई थी। उनके बाद उनसे बात नहीं हुई। जिसको लेकर उनके परिजनों ने सम्बद्ध थाने में शिकायत भी की। लेकिन उनलोगों को लगा कि कही भटक कर कोसी सीमांचल की तरफ चले गये होंगे। जिसको लेकर स्थानीय नरेश कुमार के द्वारा उनकी खोजबीन के लिये संपर्क शुरू किया गया। लापता व्यक्ति के स्नेहीजन नरेश ने बताया कि जिनको भी उक्त आदमी दिखे तुरंत इसकी सूचना उनके परिवारिक सदस्यों को इन नंबर पर दे।

निवेदक : सुकला भोमिक (पत्नी) लापता फणींद्र कुमार भोमिक, स्थानीय निवेदक: नरेश कुमार
संपर्क नंबर: 9678191704 6204162486, 9163487705
लापता व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि लापता व्यक्ति का रंग गोरा तथा हाईट 5 फूट 5 इंच है।

- Advertisement -