सुपौल : त्रिवेणीगंज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान।

0
248
- Advertisement -

सोनू आलम / बलराम कुमार
कोसी की आस@ त्रिवेणीगंज, सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नं0 9 स्थित विश्वकर्मा चौक पर पंचायत अध्यक्ष रूपेश कुमार विनायक के द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।
रूपेश कुमार ने बताया कि देश को मजबूत बनाना है तो मोदी जी के हाथ को मजबूत बनाना होगा, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या में शामिल होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण करें।
भाजपा के इस अभियान में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शामिल होकर सदस्यता भी ग्रहण किया। सदस्यता अभियान में जुड़े बैजनाथ मेहता, कंचन मेहता, हरिवल्लव यादव, रमेश कुमार, किशोर कुमार, सुबोध कुमार साह, विजय चौधरी, संतोष साह, लक्ष्मी सरदार, अमित साह, चन्देश्वरी साह, सिंटू ठाकुर, अमित मेहता, रामदेव सरदार, रंजीत यादव, उमेश यादव आदि समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -