सुपौल: त्रिवेणीगंज,स्वच्छता अभियान का खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियाँ।

0
284
- Advertisement -

सोनू आलम बलराम कुमार, कोशी की आस@त्रिवेणीगंज सुपौल।

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज प्रखंड परिसर में शौचालय कचरे का घर बन गया है। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन ये हमारे त्रिवेणीगंज प्रखंड में न तो स्वच्छता अभियान के तहत कोई साफ सफाई दिख रही है और ना हीं शौचालय की सफाई । पानी पीने तक की भी व्यवस्था ठीक से नहीं है। जबकि प्रखंड में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिसमें दूर दूर से पुरूष, महिलाएं और बच्चे भी आते हैं।

- Advertisement -

अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि हमारे प्रखंड में स्वच्छता अभियान की ये स्थिति बनी हुई है तो हम सोच सकते हैं कि हमारे पंचायत और गाँव की स्थिति क्या होगी। हमारे प्रखंड पदाधिकारी जब अपने प्रखंड को स्वच्छ नहीं बना सकते हैं। तो हमारे प्रखंड के पंचायत,गाँव को क्या स्वच्छता दिलाएँगे। प्रखंड विकास यानी प्रखंड का विकास। लेकिन सिर्फ कहने सुनने में अच्छा लगता है। यहाँ तो प्रखंड का विकास क्या होगा। प्रखंड परिसर में ही विकास नहीं हो पा रहा है। वहीं पंचायत समिति ने बताया की इस विषय पर BDO, ममता कुमारी को भी कई बार मीटिंग में बताया जा चुका है लेकिन श्रीमती जी सुनती कहाँ है ।

आज तक स्वच्छता अभियान की और ध्यान नहीं दिया गया है। प्रखंड विकास सिर्फ नाम का रह गया क्योंकि धरातल यही बयाँ कर रही है। अब देखना है की सुशासन बाबू के राज में प्रखंड में विकास कब तक में हो पाता है।

- Advertisement -