सुपौल : उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ।

0
188
- Advertisement -

सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल।

जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित चिलोनी नदी छठ घाट पर छठ मईया को श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर के उदय होते ही अर्घ देना शुरू कर दिया। साथ ही भगवान भास्कर की बनाई प्रतिमा को भी श्रद्धालुओं ने पूजन कर आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

वहीं SDPO गणपती ठाकुर के नेतृत्व में SHO सुधाकर कुमार
एवं पुलिस बल के साथ घाटों पर चौक-चौबंद और मुस्तेद दिखे। पुलिस बलों ने भी अपने-अपने ड्यूटी वाले घाटों पर ही उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

छठ व्रतियों ने बताया कि छठ पर्व महापर्व है। छठ पर्व में बहुत ही निष्ठापूर्वक तरीके से नियमों का पालन किया जाता है।
छठ पर्व में नहाय खाय, कददू भात, खरना, कई तरहों के नियमों का पालन करना पड़ता है। साथ ही यह भी बताया कि छठ मईया का महिमा अपरम्पार है। छठ पर्व करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि, कई फायदे होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छठ पर्व करने से सबसे ज्यादा फायदा उनको होता है जिनके घर बच्चों की किलकारियां नहीं गूंजी है। माता के कृपा से उनके घर भी किलकारियां गूँजने लगती है। छठ व्रतियों ने छठ मईया के गीत भी सुनाए।

- Advertisement -