सुपौल : वयोवृद्ध बीजेपी नेता और सुप्रसिद्ध समाजसेवी लेखानंद मिश्र जी का निधन।

0
468
- Advertisement -

सोनू आलम

सुपौल जिले के वयोवृद्ध बीजेपी नेता और सुप्रसिद्ध समाजसेवी लेखानंद मिश्र जी का बीते मंगलवार शाम निधन हो गया। श्री मिश्र सादगी भरे जीवन शैली के लिए जाने जाते थे और जनसंघ के समय से ही वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने 1996 में राघोपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, परंतु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी। लेकिन श्री मिश्र लगभग 60 वर्षों तक अपनी पार्टी एवं समाज के लिए संघर्षरत रहे। बुधवार को सुबह उनके पैतृक आवास बलुआ बाजार में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तदुपरांत श्री मिश्र पंचतत्व में विलीन हुए।

- Advertisement -

श्री मिश्र के निधन पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेतागण एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया, मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राम कुमार राय, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार जी, महामंत्री मनोज सिंह जी, सचिन माधोगड़िया जी, शालिग्राम पांडेजी , सुशील कर्ण , संजीव भगत, बेजनाथ भगत, सुशील मोदी, शिवकुमार भगत, अरुण कुशवाहा, भुवनेश्वर झा एवं अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -