एन के शुशील
कोसी की आस @ छातापुर,सुपौल
प्रखंड मुख्यालय में भाकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत बाजार स्थित धर्मशाला प्रंगण से आक्रोश मार्च निकालकर ब्लॉक चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार की झूठे वादा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके साथ भी भ्र्ष्टाचार, बढ़ती मंहगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने पर भी भड़ास निकाली।
इसके बाद 22 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ को समर्पित किया। अंचल सचिव श्री पासवान ने कहा कि हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से शोषित पीड़ित जनता परेशान हो रहा है। देश में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। भ्र्ष्टाचार ओ दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी कार्यालय में अफसरशाही का बोलबाला है लेकिन सरकार कुछ नही कर रही है। कश्मीर में धारा 370 हटा कर गलत किया गया है। इसके साथ ही दर्जनों ज्वलंत समस्या भी है जिसमे सरकारी योजनाओं में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। देश में हत्या, अपहरण, राहजनी का बोलबाला है। इसके तहत जनता त्राहिमाम है। जन कल्याणकारी योजनाओं में लूट खसोट मची है। इसके साथ ही मेघा ब्लॉक के नाम पर सुपौल फारबिसगंज का परिचालन बंद है। मौके पर जगदेव यादव, शंकर कुमार, सीता देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।