सुपौल : विवादित जमीन पर जबरन घर बनाने का मामला

0
307
- Advertisement -

सोनू आलम/बलुआ बाजार/सुपौल

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ठूठी पंचायत वार्ड 8 में एक व्यक्ति के द्वारा विवादित जमीन पर जबरन घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इसी बात को लेकर पीड़ित ने जब भीमपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई तो भीमपुर पुलिस के द्वारा आवेदन अस्वीकार करते हुए डांट फटकार कर भगा दिया। जानकारी में ठुठ्ठी वार्ड 8 निवासी मो. सकुर ने बताया कि उसका और उसके पड़ोस के ही मो.जसीम के साथ पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। उक्त विवाद को लेकर पहले से ही त्रिवेणीगंज न्यायालय में विविध वाद संख्या 335/15 एवं भीमपुर थाना कांड संख्या 8/15, 68/17 एवं 67/19 चल रहा है। वहीं जमीनी विवाद को लेकर लंबित मामले का फैसला अभी तक न्यायालय के द्वारा नहीं आया है। इसके बावजूद आरोपी मो.जसीम और उनके पुत्र मो.शाहबुद्दीन, मो.मिनाज, मो.गियास, मो.रियास और कुछ अज्ञात बदमाशों को लाकर हथियार के बल पर जबरन घर बनाने का धमकी दी जा रही है।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने बताया कि अगर उनके द्वारा विवादित भूमि पर घर बनाने से रोका गया तो आरोपी कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आवेदन में गुहार लागाते हुए पीड़ित ने कहा कि जब तक न्यायालय के द्वारा कोई फैसला नही आ जाता है, तब तक उक्त व्यक्ति को उनके द्वारा विवादित जमीन पर घर बनाने से रोकने में मदद करे। लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जब वो आवेदन लेकर भीमपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के पास गए तो उनके द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया। इस संदर्भ में भीमपुर थानाध्यक्ष श्री रवि ने पीड़ित के द्वारा लगाये गए, सारे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि पीड़ित जब थाना आया तो उस समय मैं अवकाश में था। इससे पहले जब दोनों पक्ष को बुलाया गया तो मो॰ सकुर नहीं आया।

Pic Source – Google Image

- Advertisement -