सुपौल : घर-आंगन, बालकॉनी व छत आदि से थाली, ताली,घंटी और शंख की आवाज से गुंजायमान हुआ छातापुर।

0
69
- Advertisement -

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

प्रधानमंत्री के आह्वान 5 बजे 5 मिनट पर “जनता-कर्फ्यू” के दिन जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय सभी लोगों द्वारा अपने परिवारिक जनों के साथ अपने घर आंगन, छत पर थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। एक साथ सभी लोगों द्वारा शाम के 5 बजे से 5 बजकर 5 मिनट तक यह सिलसिला जारी रखा गया।

- Advertisement -

पांच मिनट तक चले इस अभियान से पूरे क्षेत्र में शंख नाद की आवाज गूंज उठी। एक साथ सभी घरों से ताली, थाली, शंख और घंटी आदि के बजाए जाने से छातापुर में लोगों की एकजुटता और प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमल साफ दिख रही थी। एक साथ सभी लोगों द्वारा अपने परिवारिक जनों के साथ जनता कर्फ्यू के शाम के समय शंखनाद कर इस जनता कर्फ्यू को पुरी तरह सफल बनाने का कार्य किया गया।

लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सक्रिय रूप से जुटे करमियोंबके प्रति सहानभूति मिलेगी। साथ ही कार्य में जुटे पदाधिकारी, डाक्टर समेत अन्य कर्मियों का हौसला बुलंद होगा। उनके साथ देश की जनता खड़ी है। इसी को लेकर पूरे उत्साह भाव के साथ छातापुर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल करने में महिला, युवती, बच्चे, बूढ़े और युवा सभी ने सक्रिय भूमिका अदा किया।

- Advertisement -