- Advertisement -
सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल।
जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार दुर्गा मंदिर समीप के कल दिनांक 13-11-19 को त्रिवेणीगंज दुर्गा मंदिर के पास बेहोशी की हालात में एक अंजान व्यक्ति मिला, जिसे त्रिवेणीगंज थाना के पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था,लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।
- Advertisement -
मृत्यु हो जाने के कारण अंजान व्यक्ति के मृत शव का पोस्टमार्टम कराकर त्रिवेणीगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है।
इस मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नही हो पाई है। मृतक व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी /पहचान होने पर तुरंत थाना पर सूचित करें। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष के द्वारा मोबाइल नंबर-9431822553 पर सम्पर्क करने की बात कही गयी है।
- Advertisement -