सुपौल के त्रिवेणीगंज में मकई खेत में युवक के शव मिलने से मचा कोहराम

0
132
- Advertisement -

सोनू कुमार भगत
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड 2 में पटवन करने गए 25 वर्षीय युवक का गुरुवार की सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

हालांकि हत्या को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डपरखा वार्ड 3 निवासी रमेश कुमार यादव उर्फ पंचानन्द के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार यादव बुधवार को मकई पटवन के लिए डपरखा वार्ड 2 स्थित अपने खेत निकले थे। लगभग तीन बजे घर से पाईप भी ले गए थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फ़ोन भी किया। लेकिन फोन नहीं उठाया, देर रात तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

सुबह जब युवक की माँ शांति देवी पाईप समटने खेत पहुँची तो मकई में बेटे की छत-विछत शव देखकर हैरान रह गई। शव देखते ही उन्होंने हो-हल्ला किया, जिससे ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। हालांकि हत्या कैसे हुई, यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थीं। उनको दो संतान हैं, जिसमें तीन वर्षीय लड़की नंदनी और एक वर्ष के लड़का है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। हत्या होने के बाद मृत युवक की पत्नी आशा देवी के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। वह पति के शव से लिपट रो रही थी। रोने के क्रम में बोल रही थी कि अब कइसे जियब हो। हमरा के छोड़ के कहां चल गइल हो। हमर बेटा अब केकरा के पापा कही।

इधर सांत्वना देने पहुंचे लोगों की भी आंखों में आंसू छलक रहे थे। मृतक के परिजन के अनुसार इसकी हत्या गला मरोड़कर किसी ने कर दी है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया की मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पाएगा।

- Advertisement -