बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद सुशांत सिंह के फैंस अलग अलग तरीके से उनको ट्रिब्यूट कर रहे हैं। हर आदमी अपनी कला का प्रयोग कर सुशांत को ट्रिब्यूट कर रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के एक कलाकार ने सुशांत सिंह का पहला वैक्स स्टेच्यू बनाया है जिसे देखकर आप बिल्कुल नहीं कह सकते हैं कि ये शुशांत सिंह राजपूत की मोम की प्रतिमा है। ऐसा लगता है कि यह ओरिजिनल सुशांत है। इस वैक्स स्टेचू को देखकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी भावुक हो गई।
पश्चिम बंगाल में सुशांत सिंह के एक फैंस ने जो उनका वैक्स स्टेच्यू बनाया है उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनकी बहन ने साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुशांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत स्टेचू बनाया था जिसे देख कर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह ने लिखा कि “लगा भाई जिंदा हो” शुक्रिया।
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के 3 महीने बीत चुके हैं। शुरुआती जांच में इसे मुंबई पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था लेकिन सिंह के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती के ऊपर दर्ज एफ आई आर ने पूरे केस को पलट कर रख दिया। फिलहाल यह मामला देश की तीन सबसे बड़ी एजेंसियां सीबीआई, ऐन सी बी और ईडी के पास हैं। साथ ही हो सकता है कि आने वाले सप्ताह में उनकी मौत का क्या कारण रहा, हमलोगों के सामने हो!
स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@नई दिल्ली