नई दिल्ली स्थित तिरहुत प्रदेश वज्जिका विकास न्यास द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के मौत के लिए CBI जांच हेतू केंडल मार्च

0
124
- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत भले ही नहीं रहे लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से जनमानस पर जो एक छाप छोड़ी है उसे लोग नहीं भुला पा रहे हैं। तकरीबन एक महीने पहले जब सुशांत सिंह राजपूत के मरने की खबर आई थी तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हुआ होगा। पहले पुलिस द्वारा सुसाइड करने की बात कही गई। उसके बाद रोज रोज एक के बाद एक नई चीजें सुनने को मिलने लगी। अब तक लगभग ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ करने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस भले ही किसी नतीजे पर न पहुंची हो। लेकिन, अभी भी कुछ लोग अपने अपने हिसाब से इस घटना की तह तक जाने की कोशिशों में लगे हैं।

- Advertisement -

इसी कड़ी में नई दिल्ली के बदरपुर विधानसभा में लव कुश चौक से लेकर दुर्गा मंदिर सौरभ विहार तक 5 जुलाई, रविवार को तिरहुत प्रदेश वज्जिका विकास न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह जी की अगुवाई में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड का सीबीआई जांच को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस केंडल मार्च में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा इस कैंडल मार्च को सफल बनाया। इस बीच लोगों ने “देश की जनता करे मांग, सुशांत के लिए CBI जाँच” के नारे बीच बीच में लगा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनकी ये मांग तबतक जारी रहेगी जबतक सरकार इसकी आदेश न दे।

श्री किशोर ने कहा कि इसकी CBI जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बॉलीवुड किसी की व्यक्तिगत इंडस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये ताकि दूसरे सुशांत के साथ ऐसा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि वे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी गुजारिश करेंगे कि इसकी CBI जांच करवाई जाय।

- Advertisement -