रिया चक्रवर्ती की और मुसीबतें बढ़ी, अब 6 अक्टूबर तक रहना होगा जेल में

0
113
- Advertisement -

कहा जाता है कि इंसान अपने नाम और पहचान अपने कर्मों के बदौलत पाते हैं फिर चाहे वह काम अच्छा हो या फिर बुरा। इसी में से एक नाम आता है रिया चक्रवर्ती का नाम अब यह नाम भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आप समझ गए होंगे कि इन्होंने अपने अच्छे कर्मों से नाम कमाया हो या फिर बुरे कर्मों से लेकिन नाम तो कमाया है। जी हाँ..

रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर झटका लगा है उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक के लिए बढ़ गई है। रिया चक्रवर्ती को 6 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा। हालांकि रिया और शफीक ने मुंबई हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दी जिसपर कोर्ट कल सुनवाई करेगा। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के बाद रिया की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -

बताते चलें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी 8 सितंबर को हुई थी और 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। साथ ही रिया के साथ साथ भाई शोविक चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स उपलब्ध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पहले रिया ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रही थीं(ये बात रिया ने एक निनी चेनल की दिए अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि वे ड्रग नहीं लेती है और मैं इसका सबूत दे सकती हूं) लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल कर सबको चौंका दिया था कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग उपलब्ध कराते थे।

बताते चलें कि ड्रग मामले NCB की राडार में तो अब बड़े बड़े बॉलीवुड कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान जैसे नामी गिरामी अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

स्पेशल रिपोर्ट
कोशी की आस@नई दिल्ली

- Advertisement -