बिहार सरकार ने निकाली 6875 अमीन पदों के लिए भर्ती…..

0
1433
- Advertisement -

राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, ने राज्य में खाली पड़े 6875 अमीन पद (Bihar Amin Kanungo Recruitment) 2019 के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती “बिहार स्पेशल सर्वे अमीन रिक्रुटमेंट 2019” के तहत निकाली गई है। “विशेष सर्वेक्षण अमीन”, “विशेष सर्वेक्षण सहायक निपटान अधिकारी”, “विशेष सर्वेक्षण कानूनगो”, “विशेष सर्वेक्षण क्लर्क” के कुल 6875 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। राजस्व और भूमि सुधार अमीन अधिसूचना 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 11 मार्च से 01 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध है। भर्ती में ऑनलाइन पंजीकरण से पहले इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, नियमों और शर्तों को ध्यानपूर्वक देख सकते हैं (नीच संबंधित PDF संलग्न किया गया है)। बिहार राजस्व और भूमि सुधार अमीन अधिसूचना 2019 में चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी।

 

- Advertisement -

पदों का विवरण                                खाली पदों की संख्या

“विशेष सर्वेक्षण अमीन”                                                       4950

“अमीन”                                                                                  550

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी”                   275

“विशेष सर्वेक्षण कानूनगो”                                                      550

स्पेशल सर्वे क्लर्क”                                                                  550

कुल पद                                                                                    6875

उपर्युक्त पदों के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन की न्यूनतम उम्रसीमा 18 वर्ष और अधिकतम सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष है। वहीं सामान्य वर्ग की महिला और ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष रखी गई है। सभी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। “अमीन” पद के लिए उम्मीदवारों को अमानत की डिग्री होनी चाहिए, वहीं “विशेष सर्वेक्षण अमीन” के लिए सिविल इंजीनियर की डिग्री होना अनिवार्य है, “विशेष सर्वेक्षण कानूनगो” पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ-साथ दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है, “स्पेशल सर्वे क्लर्क” पद के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है और विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी” पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ-साथ दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन तिथियों, पात्रता, पदों की रिक्तियों, वेतन आदि के बारें में अधिक जानकारी हेतु नीचे संलग्न PDF देख सकते हैं और बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट www.lrc.bih.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

AMIN 550 AMIN 4950 AMIN CLERK 550 AMIN PDADHIKARI 275 AMIN SANVIDA 550

Pic Source- बिहार सरकार, एलआरसी बिहार सरकार

 

R Singh

(“कोसी की आस टीम” विनम्रता के साथ बताना चाहती है कि आवेदन से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि कर लें।)

 

निवेदन- अगर यह सूचना पसंद आई हो तो फ़ेसबूक पर कोसी की आस का पेज https://www.facebook.com/koshikiawajj/  लाइक करना न भूलें, हमारा प्रयास हमेशा की तरह आप तक बेहतरीन और उपयोगी सूचना प्रस्तुत करने का है और रहेगा।

 

टीम- “कोसी की आस” ..©

- Advertisement -