“ये 5 घरेलू उपाय दिलाएँगे आपको डायबिटीज से मुक्ति, आज से ही शुरू करें”

0
669
- Advertisement -

असमय खानपान,  मोटापा, व्यायाम की कमी, मानसिक तनाव या अनुवांशिक कारणों से वर्तमान समय में डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस रोग को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप अपने दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो डायबिटीज कभी नहीं होगी और अगर हो गई है तो हम उसे कंट्रोल कर लेंगे। मोटापा और डायबिटीज आज के समय की दो सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। आज के भाग-दौर वाली ज़िंदगी में न तो इंसान सही से खा-पी रहा है और न ही समय से सो पा राहा है। इन दोनों कारणों की वजह से इंसान आज इन बीमारी की जाल में फसते जा रहा है।

- Advertisement -

 

डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल बहुत बढ़ जाता है जिससे शरीर की इंसुलिन उत्पादन की क्षमता प्रभावित होने लगती है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि शरीर नियमित रूप से इंसुलिन का इस्तेमाल करना बंद कर देती है।.

 

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी  है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और इन चीज से परहेज करें यथा चीनी खाना (व्हाइट शुगर ) बंद करें, आलू, चावल, फल में आम, केला यथा संभव खाना बंद कर दें । इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनसे आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

 

खान पान का रखें ध्यान :- ऐसा भोजन करें तो आपके शुगर के स्तर को नियमित स्तर से ऊंचा जाने से रोकता है। इसके लिए आपको अधिक रेशेदार भोजन करना चाहिए और तैलीय भोजन से दूर रहना चाहिए। साथ ही हमेशा अपने साथ कुछ ग्लूकोज बिस्किट या शुगर कैंडी रखें। क्योंकि आपके ब्लड शुगर का स्तर अगर 70 mg/dL से नीचे आ जाता है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

नंगे पाव न घूमें :- डायबिटीज के मरीज को कभी भी नंगे पांव नहीं घूमना चाहिए।

 

अधिक-से-अधिक पानी का सेवन करें :- डायबिटीज के मरीज को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। डायबिटीज के मरीज में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है और आप अधिक मात्रा में पानी पीकर उस कमी को पूरा कर सकते हैं।

 

नियमित व्यायाम करें:- आपको दिन में कम-से-कम तीस मिनट व्यायाम करना चाहिए। आप चाहें तो इसे दिन भर में 10-10 मिनट के तीन हिस्सों में बांटकर भी कर सकते हैं। सुबह  में 10 मिनट की मॉर्निंग वॉक की  जाए। दोपहर के भोजन के बाद दस मिनट तेज चाल में चलें और शाम को आराम से घूमा जाए।

 

आइये जानते हैं इन पाँच घरेलू उपचार जो आपके शुगर और मोटापा को कंट्रोल कर सकते हैं:-

 

1.तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल

 

तुलसी की पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट होतीं हैं, इसके अलावा इसमें और भी कई चीजें पाई जाती हैं जो पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। ये सेल्स इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ाती हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन तुलसी की पत्ती चबाएं, इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

 

  1. दालचीनी का पाउडर लेना भी है बहुत फायदेमंद

 

दालचीनी भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है। दालचीनी का प्रयोग भी ब्लड में शुगर  लेवल को कम करने और नियंत्रित करने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। दालचीनी को महीन पीसकर पाउडर बना लें और उसे गुनगुने पानी के साथ थोड़ी मात्रा में लें। अधिक मात्रा में लेना नुकसानदायक भी हो सकता है ।

 

 

  1. ग्रीन टी पीना भी है फायदेमंद

 

ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलीफिनॉल पाया जाता है। ये एक सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है। प्रतिदिन सुबह और शाम ग्रीन टी पीने से फायदा होगा।

 

  1. सहजन की पत्तियों का रस

 

सहजन की पत्तियों का रस भी डायबिटीज कंट्रोल करने में बहुत कारगर होता है। इससे शुगर लेवल कम होता है।

 

  1. जामुन के बीजों के सेवन से

 

जामुन के बीज भी डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी मददगार होता हैं, जामुन के बीजों को अच्छी तरह सुखा लें, सूखने के बाद इन्हें पीसकर एक चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट जामुन के बीजों को गुनगुने पानी के साथ लें, इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

 

निवेदन- अगर यह लेख पसंद आई हो तो लाइक/कमेंट/शेयर करें। अगर आपके आस-पास भी इस तरह की कहानी है तो हमें Message करें, हमारी टीम जल्द आपसे संपर्क करेगी। साथ ही फ़ेसबूक पर कोसी की आस का पेज https://www.facebook.com/koshikiawajj/ लाइक करना न भूलें, हमारा प्रयास हमेशा की तरह आप तक बेहतरीन लेख और सच्ची कहानियाँ प्रस्तुत करने का है और रहेगा।

PIC SOURCE-GOOGLE IMAGES

टीम- “कोसी की आस” ..©

 

 

- Advertisement -