नए साल में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानिए 2020 में कितने दिन मिल रही है छुट्टियां

0
330
- Advertisement -

स्पेशल डेस्क
कोसी की आस@नई दिल्ली

नया साल 2020 बस दस्तक देने ही वाला है और अगर नए साल में हमें कोई प्लानिंग करनी है तो हमलोग अभी से कर सकते हैं। क्योंकि नया साल छुट्टियों से भरा साल है। वैसे सरकारी कार्यालय, स्कूल या फिर निजी सेक्टर में काम करने वालों को भी छुट्टी का इंतजार रहता ही है। इन सबके बीच यदि एक साथ 4-5 छुट्टी मिल जाए तो कहना ही क्या।

- Advertisement -

जी हां, सही समझे, नया साल 2020 छुटियों से भरा साल रहेगा। खासकर अप्रेल का महीना, अप्रेल फूल के साथ साथ इस महीने में तकरीबन 15 दिनों की छुट्टी है। साथ ही इस महीने में 9 से 14 तारीख एक साथ 6 दिन की छुट्टी भी है।

अप्रेल महीने की पहली तारीख को वार्षिक लेखाबंदी है तो 2 को रामनवमी, 6 को महावीर जयंती और 25 अप्रैल को परशुराम जयंती है। इसी प्रकार अक्टूबर में भी 11 दिन की छुट्टी मिलेगी। पांच रविवार के साथ 2 को गांधी जयंती, 8 को चेहल्लूम, 17 को महाराजा अग्रसेन जयंती, 24 को नवमी, 25 को दशहरा, 30 को ईद-ए-मिलादुन्नबी और 31 को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। इसके साथ ही 9 मार्च को होलिका तो 10 को होली की छुट्टी है। 8 मार्च को रविवार होने की वजह से होली पर तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी। दीपावली पर भी चार दिन की छुट्टी बन रही है।

कुछ छुट्टियां जो रविवार को पड़ रही है उसमें गणतंत्र दिवस, मुहर्रम, संत रविदास जयंती, दशहरा, गोवर्धन पूजा व ईद हैै।

- Advertisement -