- Advertisement -
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में भर्ती भी थे। उनके निधन से पूरा देश शोक में है। उनके निधन की खबर सुनकर बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक शोक की लहर फैल गई है।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पापा इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने लिखा कि पापा अब आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है कि *आप जहां भी रहेंगे हमेशा मेरे साथ है मिस यू पापा*
- Advertisement -
रामविलास पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@पटना
- Advertisement -