Coronavirus:भारत में अब तक 10815 मामलों की पुष्टि,मौत का आंकड़ा 353 तक पहुँचा

0
47
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 353 लोगो की मौत हो गई है। वहीं अबतक 10,815 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 1,190 लोग ठीक हो गए हैं। 9,272 लोगों का इलाज जारी है। सबसे ज्यादा मामले अभी तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अभी तक 2,337 मामलों की पुष्टि हो गई है। इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 मामलों की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -