- Advertisement -
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 20,471 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 15,859 लोगों का इलाज जारी है। 3959 लोग ठीक हो गए हैं। 652 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए हैं। यहां पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। गुजरात और दिल्ली में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं।
- Advertisement -