CoronaVirus: क्यों चर्चा में है रेड जोन, ओरेंज जोन और ग्रीन जोन, आइये जानते हैं…

0
88
- Advertisement -

मालूम हो कि देश लॉकडौन से गुजर रहा है और इसकी समय सीमा 3 मई तक बढ़ा दी गई है। इस बीच कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासन व सरकार ने जिलों को सील करने के साथ साथ तीन जोन ग्रीन, ओरेंज व रेड जोन में बांटा है। बताते चलें कि सील किए गए जिलों में लोगों को जरूरी चीजों जैसे दूध, सब्‍जी, फल आदि शामिल हैं उनके घरों तक पहुंचाने का काम जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है।

तीन अलग-अलग जोन में बांटने से इनकी पहचान करना भी आसान होता है। आइये जानते हैं क्या है ग्रीन जोन, ओरेंज जोन व रेड जोन:

- Advertisement -

ग्रीन जोन

इस जोन का अर्थ संक्रमण मुक्‍त है। यहां पर प्रशासन लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों को खरीदने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत दे सकता है। हालांकि इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्‍टेंसिंग की बात माननी जरूरी है। ऐसा न करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्‍वतंत्र है। ग्रीन जोन के अंदर भी जिन लोगों को क्‍वारंटाइन में रखा जाएगा उन्‍हें किसी भी तरह के मेल जोल की इजाजत नहीं होती है।

ओरेंज जोन

इस तरह के जोन में वो इलाके या जिले आते हैं जहां से संक्रमण के कुछ मामले निकलकर सामने आते हैं। प्रशासन यहां पर जरूरी उपाय कर लॉकडाउन, सील करने जैसे एहतियाती कदम उठा सकता है। इस जोन में संक्रमण वाले इलाकों को छोड़कर अन्‍य इलाकों में पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है। इसमें लोगों को जरूरी सामान की खरीद के लिए घर से बाहर निकलने की छूट शामिल है।

रेड जोन

ये जोन सबसे खतरनाक जोन माना जाता है। इसका अर्थ है कि यहां पर कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और इसके बढ़ने या यहां से कहीं दूसरी जगह संक्रमण के बढ़ने की आशंका काफी अधिक है। इस तरह के इलाके को रेड जोन में शामिल कर यहां रहने वाले लोगों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाती है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट नहीं दी जाती है। किसी आपात स्थिति में व्‍यक्ति केवल हेल्‍पलाइन पर फोन कर अपनी बात रख सकता है। इसके बाद प्रशासन अपने हिसाब से उसकी मदद करेगा। इस तरह के जोन में प्रशासन जरूरी चीजों की सप्‍लाई का जिम्‍मा अपने हाथों में लेता है। इस तरह के जोन में लोगों पर बेहद सख्‍त पहरा लगाया गया होता है और इसकी अवहेलना करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाती है।

 

 

 

 

Image:source google

- Advertisement -