Covid-19: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अगले 24 घंटे में बस, रेल हवाई सेवा सभी होंगें बंद

0
59
- Advertisement -

कोरोना वायरस का प्रभाव अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। सरकार ने कोरोना के संदिग्ध और संक्रमित लोगों की निगरानी के लिए पांच अलग-अलग मॉनिटरिंग कोषांग बनाने का फैसला लिया है। तो वहीं दूसरी ओर राज्य में लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जाएगा।

सरकार के इस कदम की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस कर दी गई। इसके बाद मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों औऱ दूसरे अन्य विभागों के प्रधान सचिवों के साथ बैठक कर कई अन्य आवश्यक कदम उठाने पर विमर्श किया। उच्च स्तरीय बैठकों के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना के तीन संक्रमित व्यक्ति मिले हैं जबकि करीब साढ़े पांच सौ लोगों को संदेह के आधार पर होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि राज्य में 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए अब पुलिस बल का भी प्रयोग किया जाएगा। राज्य के सभी एसपी की अध्यक्षता में एक इनफॉर्मेंट सेल बनाने का फैसला लिया गया है। पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि यह सेल राज्य में लागू लॉक डाउन की समीक्षा कर रिपोर्ट सरकार को देगा। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में सभी बस, हवाई सेवा, रेल सेवा पूरी तरह बंद हो जाएंगी। सड़कों पर आसानी से कोई भी व्यक्ति नहीं निकल पाएगा। सिर्फ आपात सेवा के लिए ही राज्य वासी सड़कों पर निकल सकेंगे।

- Advertisement -