क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है, ये और कहीं नहीं बल्कि भारत में ही है…..

0
943
- Advertisement -

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनियां का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है। आइये जानते हैं……..
भारत का सबसे बड़ा स्कूल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यह स्कूल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियां का सबसे बड़ा स्कूल है। जी हाँ, दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल है। यह स्कूल बच्चों की संख्या के मामले सबसे बड़ा है। इस स्कूल में करीब 55 बजार बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही इस स्कूल में 4500 लोगों का स्टाफ है। लखनऊ शहर में ही इस स्कूल के 18 कैंपस हैं।

- Advertisement -

इस स्कूल की शुरुआत साल 1959 में 5 बच्चों के साथ हुई थी। उस वक्त 300 रुपए की लागत के साथ शुरू किया गया यह स्कूल आज गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुका है। इस स्कूल की स्थापना डॉ जगदीश गांधी और डॉ भारती गांधी द्वारा की गई थी। यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।


इस स्कूल में 2,500 शिक्षक है 3,700 क्प्यूटर और 1,000 क्लासरूम है, जहां हजारों बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि इन सभी सुविधाओं के लिए माता पिता को अच्छी खासी किमत चुकानी पड़ती है। स्कूल को यूनेस्को से भी पीस एजुकेशन का अवार्ड मिल चुका है।

साल 2005 में ही इस स्कूल ने 29,212 छात्रों के साथ रिकॉर्ड बना लिया था। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड फिलिपीन्स के मनीला स्थित रिजाल हाई स्कूल के नाम था जिसमें 19,738 छात्र थे।

 

 

Source: google news

- Advertisement -