‘गगनयान मिशन ‘ के लिए तैयार भारत, 12 संभावित यात्रियों को चुना गया

0
169
- Advertisement -

भारत के अंतरिक्ष में पहले मानव मिशन “गगनयान” के लिए 12 संभावित यात्रियों को चुना गया है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को कहा कि इसरो के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव पेशेवर तरीके से किया जा रहा है।

- Advertisement -

बंगलूरू में आयोजित इंडियन सोसाइटी फॉर एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएसएएम) के 58वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा कि संभावित अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। भारतीय वायुसेना की भूमिका के बारे में भदौरिया ने कहा कि टीम इसरो के साथ समन्वय कर रही है और अंतरिक्ष यान के डिजाइन के पहलुओं को देख रही है जैसे कि जीवन रक्षक प्रणाली, कैप्सूल का डिजाइन, साथ ही विमानन चिकित्सा प्रकोष्ठ यह सुनिश्चित कर रहा है ताकि इसरो चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सफलता प्राप्त करे।

गगनयान के लिए यात्रियों के चयन का पहला चरण पूरा हो गया है और संभावित अंतरिक्ष यात्रा के लिए वायुसेना के चुने गए कुछ चालक दल सदस्यों का रूस में प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। जैसा कि मालूम हो कि इस महत्वाकांक्षी मिशन के बाड़े में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2018 में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान घोषणा की गई थी।

- Advertisement -