कहते हैं प्रतिभा किसी कि मोहताज नहीं होती है, इसमें समय के साथ निखार आता है और एक दिन वह दुनिया के सामने आ जाता है। और इस दुनियां में शायद ही कोई हो जिसने अपने मन के सपने को देखा और उसे सिद्दत से किया हो और उसे मंजिल न मिला हो। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ, जम्मू-कश्मीर के पुलिस कांस्टेबल मुकेश सिंह के साथ हुआ है। इन दिनों उनका एक रैप वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कांस्टेबल मुकेश सिंह के ट्विटर अकाउंट को देखने से पता चलता है कि उनकी दिलचस्पी सिंगिंग में है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दर्जनों वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
कांस्टेबल मुकेश सिंह ने रविवार को एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 1 हज़ार लोगों ने उनके वीडियो को पसंद किया है। काफी लोगों ने रीट्वीट के साथ साथ कमेंट भी किये हैं।
कांस्टेबल मुकेश सिंह ने 30 सेकेंड का रैप शेयर किया है, जिसमें वह अपने सपनों की उड़ान के बारे मे बता रहे हैं। उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा है—जम्मू-कश्मीर कांस्टेबल और पैसनेट रैपर।
लोग यहां सपने देखते फिर नींद में,
पर मेरे सपने तो मेरे नींद ही उड़ा गए
मेरे कंधों पर घर की जिम्मेदारी
पर हिम्मत ना हारी।
फिर भी मैंने रैप रखा जारी
उठा ली जिम्मेदारी तो बना सिपाही
कांस्टेबल मुकेश सिंह के इस वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। खास बात ये रही कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और बॉलीवुड रैपर बादशाह को हैशटैग करते हुए लिखा, क्या आप सुन रहे हैं। सिंह सही स्थान के हकदार हैं।
Source:social media, twitter