कोई भी बिहारी यदि दिल्ली या देश के किसी भी हिस्से में फसें हैं तो घबराने की जरूरत नहीं, बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

0
360
- Advertisement -

स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@नई दिल्ली

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर समूचे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से बिहार से बाहर रह रहे बिहारीयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ऐसे संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगार जो रोजगार की तलाश में दिल्ली या दूसरे राज्यों में रह रहे थे या फिर घर लौटते वक्त लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं और अपने घर वापस आने में असमर्थ हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया, टीवी आदि पर जब ऐसी खबर आई कि बिहार के लोग पैदल ही दिल्ली या फिर दूसरे अन्य राज्यों से अपने घर के लिए चल पड़े हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए बिहार सरकार आगे आई है। इन लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है 9818331252, 9773711261, कोई भी पीड़ित इस नम्बर पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।

साथ ही श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है। 9476191436 नंबर पर कॉल कर आप अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार से बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा 9431019731, 7631499034, 9973904546 नंबरों पर भी आप कॉल कर मदद मांग सकते हैं।

इसके साथ ही नई दिल्ली में फंसे हुए लोगों के लिए भी सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है-
011-23792009, 011-23014326, 011-23013884
जो भी व्यक्ति इस मुश्किल संकट के दौर में मुसीबत में फसें हों वो इस नम्बर पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।

- Advertisement -