लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल, एक लाख 26 हज़ार को पार

0
67
- Advertisement -

कोरोना के आंकड़े हर दिन नई ऊंचाई को छू रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कल एक बार फिर कोरोना के मरीज रिकॉर्ड उछाल के साथ एक लाख 26 हजार को पार कर गया। जी हां,भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। इसी के साथ देश में पिछले चार दिनों में ये तीसरा दिन है जब कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59,258 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि 685 मरीजों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 66 हजार 862 हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393 मरीज ठीक भी हुए हैं।

- Advertisement -

कोशी की आस आप लोगों से विनम्र निवेदन करता है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का शब्दशः पालन करें और दो गज दूरी मास्क है जरूरी को पालन जरूर करें।

स्पेशल डेस्क
कोशी की आस@नई दिल्ली

- Advertisement -