मशहूर एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे… हार्ट अटैक से निधन… कोविड से भी संक्रमित थे

0
122
- Advertisement -

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की अब इस दुनियां में नहीं रहे। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना काफी समय से आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’ इनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई है। शायद ही इस अपूर्णीय क्षति की भरपाई हो पाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को और इस कठिन समय में उनके परिवार को साहस दें।

- Advertisement -
- Advertisement -